Author: Team India News Viral

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में सोमवार रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक के पास से हथियार और कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है. दोनों की पहचान विलियम और रॉबर्ट के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पीछे कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे शराब का सेवन कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी हो सकता है. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई.…

Read More

आदित्यपुर: फायरिंग मामले में जेल में बंद माझी टोला निवासी शुभम सरकार की पत्नी का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार देर शाम शुभम सरकार को पेरोल पर कड़ी सुरक्षा के बीच माझी टोला स्थित उसके घर लाया गया. बताया गया कि शुभम की पत्नी ने चार दिन पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया था. इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई. सोमवार को मायके पक्ष के लोग शव लेकर माझी टोला पहुंचे. पेरोल मिलने…

Read More

सरायकेला: चौका पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले छह आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में चौका थाना क्षेत्र में शराब दुकान में लूट के प्रयास, उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर लूट और घाटदुलमी स्थित MOUNT 10 VIEW होटल में हुई वारदात में अपनी संलिप्तता बताई है. सोमवार को चौका थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इसका खुलासा किया. पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मतकमडीह के चुटीयाखाल टोला स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में…

Read More

जमशेदपुर/ सरायकेला: निखार सबलोक हत्याकांड की जांच अब केवल इस सवाल तक सीमित नहीं रह गई है कि गोली किसने चलाई, सुपारी किसने दी और हत्या की योजना कहां बनी. इस हत्याकांड के पीछे कथित आपराधिक नेटवर्क, गैंगवार, जमीन कारोबार और पुराने गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की परतें खुल रही हैं. इसी बीच एक और बेहद संवेदनशील सवाल उभर रहा है- क्या अपराध की दुनिया ने मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े कुछ लोगों को अपने प्रभाव और सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की थी ? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक सिंह…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पहाड़भांगा में रविवार शाम नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक राजीव कुमार सिंह तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया. राजीव टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद उसके दोस्तों और परिजनों में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार राजीव रविवार को अपने करीब पांच-छह दोस्तों के साथ पहाड़भांगा नहाने गया था. शाम करीब चार बजे नहाने के दौरान अचानक वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर…

Read More

जामताड़ा: देवघर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर दक्षिणबहाल जोरिया में करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बने एप्रोच रोड और डायवर्सन पुल की निर्माण गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पहली ही बारिश में एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बहने और सड़क के अंदर से खोखला होने के बाद अब पुल की रेलिंग टूटने से सवारियों से भरा टोटो पानी में जा गिरा. हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जाता है कि दक्षिणबहाल की ओर से जामताड़ा आ रहा एक टोटो डायवर्सन पुल से गुजर रहा था। इसी…

Read More

गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है. रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो और खरसावां विधायक दशरथ गागराई गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. दोनों विधायकों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की. विधायक सविता महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कर्मठ जनप्रतिनिधि और समर्पित जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन पर शिक्षाविद सह झामुमो नेता कालीपद सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मंत्री के निधन को झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया. कालीपद सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ एक ऊर्जावान, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित नेता थे. उन्होंने सरकार में रहते हुए प्रदेश के विकास और आम जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया. उनकी सक्रियता, स्पष्ट सोच और संगठन के प्रति समर्पण ने उन्हें अलग पहचान दिलाई…

Read More

आदित्यपुर: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मंत्री के निधन को झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ ने जनसेवा और प्रदेश के विकास के प्रति अपने दायित्वों का हमेशा गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि उनके निधन से न केवल परिवार और समर्थकों, बल्कि पूरे झारखंड और…

Read More

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी स्थित खरकई नदी के चेकडैम में रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. चेकडैम में दो युवक डूब गए. डूबे युवकों की पहचान मिरूडीह निवासी शुभम शर्मा और बनतानगर निवासी सोनू लोहार के रूप में बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई. देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने और अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा. घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन और आसपास के लोग…

Read More