आदित्यपुर: फायरिंग मामले में जेल में बंद माझी टोला निवासी शुभम सरकार की पत्नी का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार देर शाम शुभम सरकार को पेरोल पर कड़ी सुरक्षा के बीच माझी टोला स्थित उसके घर लाया गया.


विज्ञापन
बताया गया कि शुभम की पत्नी ने चार दिन पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया था. इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई. सोमवार को मायके पक्ष के लोग शव लेकर माझी टोला पहुंचे.
पेरोल मिलने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पहुंचे शुभम सरकार ने पत्नी के अंतिम दर्शन किए और अंतिम संस्कार में शामिल हुआ. वहीं शुभम के पिता संजय सरकार हत्या के एक मामले में पुरुलिया जेल में बंद हैं.

विज्ञापन
