आदित्यपुर: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मंत्री के निधन को झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया.


पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ ने जनसेवा और प्रदेश के विकास के प्रति अपने दायित्वों का हमेशा गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि उनके निधन से न केवल परिवार और समर्थकों, बल्कि पूरे झारखंड और राजनीतिक जगत को गहरा आघात पहुंचा है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

