Author: Team India News Viral

जमशेदपुर: टाटा स्टील सिक्योरिटी ने चोरी रोकने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी की गैर-लौह धातु सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार 13 मई की देर रात करीब 2:14 बजे विशेष सूचना के आधार पर टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी और अभियान चलाया. इसी दौरान पीछा कर बिष्टुपुर पार्वती घाट निवासी 20 वर्षीय किशन सरदार को पकड़ा गया. सुरक्षा टीम ने उसके पास से कुल 89 किलो गैर-लौह सामग्री बरामद की, जिसमें करीब 27 किलो तांबा…

Read More

जमशेदपुर: टाटानगर रेल यार्ड क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेंदुआ दिखने की सूचना से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यार्ड परिसर के पास झाड़ियों के बीच एक तेंदुआ जैसा जंगली जानवर घूमता नजर आया. सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई. पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और कर्मचारियों को अकेले आने-जाने से बचने की सलाह दी गई है. बताया जा रहा है कि देर रात यार्ड के एक हिस्से में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने झाड़ियों के पास हलचल देखी. ध्यान से देखने…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (LBSM) कॉलेज में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यूजी सेमेस्टर-6 की फाइनल परीक्षा देकर बाहर निकल रही एक छात्रा करंट की चपेट में आ गई. छात्रा की पहचान गम्हरिया निवासी पूजा मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद उसे तत्काल खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण कॉलेज परिसर और सभागार के आसपास जलजमाव हो गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद पूजा…

Read More

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार अभियान के तहत निशांत कुमार महतो को सोनुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया. इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक ने निशांत कुमार महतो को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ नायक ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को…

Read More

जामताड़ा: जिले के उदलवानी पंचायत अंतर्गत आसनचुआं गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आज भी सरकारी उपेक्षा की मार झेल रहा है. यहां सौ से अधिक बच्चे हर दिन जर्जर भवन में अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. विद्यालय भवन वर्ष 1952 में बना था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. दीवारें झुक चुकी हैं और उन्हें अस्थायी सहारे से टिकाया गया है. खपरैल की छत टूट चुकी है, जबकि सीमेंटेड हिस्से का प्लास्टर लगातार गिर रहा है. कई बार प्लास्टर गिरने से बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं. विद्यालय का खंडहर भवन विद्यालय के…

Read More

सरायकेला: अंचल में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अंचल निरीक्षक संजय प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे. गोष्ठी के दौरान निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और लंबित केसों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए. उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने की बात कही. बैठक में एंट्री टाइम सेटिंग को सख्ती से लागू करने और चिन्हित 18 अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया.…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया. मारे गए नक्सली की पहचान गोइलकेरा के संगाजटा सासंग साल निवासी इसराइल पूर्ति के रूप में हुई है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन सहित अन्य सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू, तूनबेड़ा और बोरोई इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों के हमले में मां-बेटी की मौत और दो बुजुर्गों के घायल होने की घटना को लेकर सियासी प्रतिक्रिया तेज हो गई है. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता हरे लाल महतो ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा कि 13 वर्षीय बच्ची और उसकी मां की मौत बेहद दर्दनाक है और यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विफलता को उजागर करता है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और…

Read More

जामताड़ा Manish Baranwal  स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) योजना के तहत जिले में लाभान्वित हो रहे बच्चों की संख्या, उन्हें मिल रही सुविधाओं और लंबित प्रस्तावों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावों की जांच विभागीय दिशा- निर्देश और मिशन वात्सल्य की गाइडलाइन के अनुरूप की जाए और फिर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए. उपायुक्त ने मार्च 2026 तक योजना से जुड़े लाभुकों की…

Read More

जामताड़ा Manish Baranwal मिहिजाम में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जैसी दिखने वाली दो मोपेड ने वाहन मालिक और पुलिस दोनों को कुछ समय के लिए उलझन में डाल दिया. हालांकि पुलिस की तत्परता से यह पूरा मामला चंद घंटों में सुलझा लिया गया. घटना मिहिजाम रेलवे फाटक के पास की है, जहां दो मोपेड एक साथ खड़ी थीं और दोनों देखने में बिल्कुल एक जैसी थीं. पोखरतल्ला निवासी पवन कुमार सोनी अपनी गाड़ी समझकर एक मोपेड लेकर घर चले गए. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह…

Read More