Author: Team India News Viral

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार अभियान के तहत निशांत कुमार महतो को सोनुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया. इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक ने निशांत कुमार महतो को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ नायक ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को…

Read More

जामताड़ा: जिले के उदलवानी पंचायत अंतर्गत आसनचुआं गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आज भी सरकारी उपेक्षा की मार झेल रहा है. यहां सौ से अधिक बच्चे हर दिन जर्जर भवन में अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. विद्यालय भवन वर्ष 1952 में बना था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. दीवारें झुक चुकी हैं और उन्हें अस्थायी सहारे से टिकाया गया है. खपरैल की छत टूट चुकी है, जबकि सीमेंटेड हिस्से का प्लास्टर लगातार गिर रहा है. कई बार प्लास्टर गिरने से बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं. विद्यालय का खंडहर भवन विद्यालय के…

Read More

सरायकेला: अंचल में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अंचल निरीक्षक संजय प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे. गोष्ठी के दौरान निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और लंबित केसों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए. उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने की बात कही. बैठक में एंट्री टाइम सेटिंग को सख्ती से लागू करने और चिन्हित 18 अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया.…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया. मारे गए नक्सली की पहचान गोइलकेरा के संगाजटा सासंग साल निवासी इसराइल पूर्ति के रूप में हुई है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन सहित अन्य सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू, तूनबेड़ा और बोरोई इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों के हमले में मां-बेटी की मौत और दो बुजुर्गों के घायल होने की घटना को लेकर सियासी प्रतिक्रिया तेज हो गई है. आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता हरे लाल महतो ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा कि 13 वर्षीय बच्ची और उसकी मां की मौत बेहद दर्दनाक है और यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विफलता को उजागर करता है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और…

Read More

जामताड़ा Manish Baranwal  स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) योजना के तहत जिले में लाभान्वित हो रहे बच्चों की संख्या, उन्हें मिल रही सुविधाओं और लंबित प्रस्तावों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावों की जांच विभागीय दिशा- निर्देश और मिशन वात्सल्य की गाइडलाइन के अनुरूप की जाए और फिर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए. उपायुक्त ने मार्च 2026 तक योजना से जुड़े लाभुकों की…

Read More

जामताड़ा Manish Baranwal मिहिजाम में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जैसी दिखने वाली दो मोपेड ने वाहन मालिक और पुलिस दोनों को कुछ समय के लिए उलझन में डाल दिया. हालांकि पुलिस की तत्परता से यह पूरा मामला चंद घंटों में सुलझा लिया गया. घटना मिहिजाम रेलवे फाटक के पास की है, जहां दो मोपेड एक साथ खड़ी थीं और दोनों देखने में बिल्कुल एक जैसी थीं. पोखरतल्ला निवासी पवन कुमार सोनी अपनी गाड़ी समझकर एक मोपेड लेकर घर चले गए. उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह…

Read More

सरायकेला Pramod Singh नगर पंचायत में शहरी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. नगर पंचायत सभागार में आयोजित इस बैठक में उपाध्यक्ष अविनाश कवि, सीएम मनी मुकुट सोरेन, सीओ मनोज खाखा सहित कई पदाधिकारी, कर्मी और वार्ड पार्षद मौजूद रहे. बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों, फुटपाथ विक्रेताओं और कौशल प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. नगर क्षेत्र में संचालित 96…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी गांव में वर्ष 2023 में हुए चर्चित सहदेव महतो हत्याकांड का पुलिस ने पूरा खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी अशोक लायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश खुद मृतक की पत्नी सुलेखा महतो ने अपने प्रेमी जैसन कुंभकार के साथ मिलकर रची थी. अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए यह पूरी योजना तैयार की गई थी. साजिश के तहत जैसन कुंभकार ने अपने सहयोगियों अशोक…

Read More

सरायकेला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान नीमडीह थाना क्षेत्र और चांडिल थाना अंतर्गत पाटा टोल प्लाजा के पास संचालित किया गया. जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹1,04,650 का जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात के वाहन संचालन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई. साथ ही वाहन चालकों को अनधिकृत और अतिरिक्त…

Read More