आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्रीश्री शिव मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा शिव मंदिर मैदान में बनाए गए भव्य एवं काल्पनिक आकृति वाले पंडाल का उद्घाटन शनिवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया. उन्होंने मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक बताते हुए भक्ति एवं निष्ठा भाव से पूजा करने का आह्वान किया.

विज्ञापन
इस अवसर पर आदित्यपुर क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का उदाहरण बना. मौके पर सिमल सोरेन, चंचल गोस्वामी, रविन्द्र नाथ चौबे, रामकुमार शर्मा, लाइसेंसी रमण चौधरी, अमरनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
