आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai हरिओम नगर स्थित 6 एलएफ मैदान में मां भवानी यूथ क्लब द्वारा निर्मित श्रीश्री दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने फीता काटकर किया.

उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना और महिलाओं को सम्मान देने पर बल दिया तथा मां दुर्गा से देश और समाज में आदर्श जीवन मूल्यों की स्थापना की प्रार्थना की.

ये रहे मौजूद
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबूज कुमार, क्लब के चेयरमैन हरेंद्र तिवारी, समाजसेवी आरके. सिन्हा, सिमल सोरेन, चंचल गोस्वामी, गुरु प्रसाद महतो, सचिन महतो, विनोद कुमार ओझा, संयोजक बीरेंद्र यादव, अमरनाथ ठाकुर, राहुल यादव, सुरेशधारी, प्रवीण पांडेय, सुभाष यादव, सर्वजीत प्रसाद, उज्जवल, प्रभुनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे.

