आदित्यपुर: अधिवक्ता संघ द्वारा मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती संघ के कार्यालय में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई. इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.

कार्यक्रम के दौरान उनके योगदान और विचारों को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. समारोह में आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश, संरक्षक सुनील कुमार स्वाईं, उपाध्यक्ष निशांत कुमार, महासचिव रवि शंकर पासवान, उप सचिव डी.एन. शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिंह, अजय सिंह, प्रवक्ता महेश ठाकुर, आशुतोष कुमार, ऋषि राज, सिकंदर सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे. सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

