जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर एक नंबर रोड में रांची ज्वेलर्स के मकान के समीप शुक्रवार को एक मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.


मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराया. पोल क्षतिग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना दी और एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे करंट फैलने अथवा किसी अन्य हादसे की आशंका को टाला जा सका.
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय जुमे की नमाज का वक्त था और इलाके में लोगों की आवाजाही थी. इसी बीच चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त पोल की जल्द मरम्मत कराने के साथ संबंधित मालवाहक वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

