आदित्यपुर: आदित्यपुर रोड नंबर 7/8 स्थित श्री श्री काली पूजा समिति की ओर से आयोजित होने वाली भव्य काली पूजा को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के ने विधिवत भूमि पूजन किया. इस अवसर पर उन्होंने मां काली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की.


भूमि पूजन कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन, नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, नगर संगठन सचिव राजेश मंडल, उपाध्यक्ष अभय झा एवं विक्की प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में श्री श्री काली पूजा समिति के अध्यक्ष अश्विनी (गोलू), कार्यकारी अध्यक्ष देवांशु झा, उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार, मिलन श्रीवास्तव, शशि खा (बंटी), कृष्णा झा, सूरिया झा, विष्णु बावरी एवं अभिलाष सिंह मौजूद रहे.
इसके अलावा कोषाध्यक्ष प्रेमांशु कुमार, कैशियर विवेक कुमार, महासचिव रजत सिंह, अभिषेक कुमार, गोलू शर्मा, अभय सिंह, रोहन झा, जयनंदन, सचिव हरि सिंह राजपूत, अश्विनी गोविंदा, कुमार गंगा, रविकांत सिंह, अभय झा, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज कुमार, अंकितेश सिंह, नीलेश महापात्र, अरुण साहू, आयुष झा, ओम प्रकाश ठाकुर, रंजन कुमार, सौरव कुमार सिंह, करण कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
भूमि पूजन के साथ ही समिति की ओर से भव्य काली पूजा की तैयारियों की शुरुआत हो गई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने और क्षेत्र में आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

