सरायकेला: प्रखंड के मुण्डाटांड पंचायत अंतर्गत धाधकीडीह गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सोमवार रात पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सरायकेला प्रखंड के उपप्रमुख बासुदेव महतो ने किया. छऊ कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर ग्रामीणों का मनोरंजन किया.


इस अवसर पर बासुदेव महतो ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. इस कला को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करते हैं.
उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों की सराहना करते हुए युवाओं से पारंपरिक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की. लक्ष्मी पूजा और छऊ नृत्य को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा.
रिपोर्ट: प्रकाश महतो

