ट्रैक्शन विभाग में रेलवे पदाधिकारी, कर्मी, आरपीएफ जवान व पत्रकारों ने साथ बैठकर किया गेट-टुगेदर


जामताड़ा: रेलवे कॉलोनी स्थित ट्रैक्शन विभाग में आयोजित विश्वकर्मा पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे पदाधिकारी, रेलकर्मी, आरपीएफ जवान और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एक साथ जुटे. पूजा के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित गेट-टुगेदर ने आपसी समन्वय और सौहार्द की मिसाल पेश की.
महाप्रसाद में रेलवे अधिकारियों और कर्मियों के साथ आरपीएफ के अधिकारी तथा पत्रकारों ने भी सहभागिता की. सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे से आत्मीय मुलाकात की. मौके पर रेल परिचालन एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई. आयोजन में विभागीय कार्यों के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग का संदेश भी देखने को मिला.
कार्यक्रम में जामताड़ा स्टेशन प्रबंधक एसके पासवान, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके सुमन, ट्रैक्शन विभाग के सेक्शन इंजीनियर सुजीत कुमार मंडल, उपेंद्र कुमार सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे. वहीं पत्रकार योगेश कुमार, अंतिम चौधरी, उमेश कुमार, मनीष बरनवाल, अमरनाथ मिश्रा, कपिल देव दास समेत विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
पूजा के बहाने मजबूत हुआ आपसी संवाद
महाप्रसाद के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और पत्रकारों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा. विश्वकर्मा पूजा के धार्मिक आयोजन के बाद हुए इस सामूहिक मिलन को रेल परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संवाद और संबंधों को मजबूत करने की पहल के रूप में देखा गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ऐसे आयोजनों को आपसी भाईचारा बढ़ाने वाला बताया.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

