जामताड़ा: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा. जो रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. उसका सोमवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टमार्टम कराया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की.



पोस्टमार्टम डॉ. दुर्गेश झा. डॉ. मिकी माझी और डॉ. विशाल की टीम ने किया. चिकित्सकों के अनुसार. सुजीत सिन्हा के शव से दो गोलियां बरामद हुई हैं. इसके अलावा शरीर पर कई स्थानों पर गोलियों के आर-पार होने के निशान मिले हैं. जिससे स्पष्ट होता है कि मुठभेड़ के दौरान उसे कई गोलियां लगी थीं.
पोस्टमार्टम के बाद रांची के रातू रोड. पंडरा निवासी सुजीत सिन्हा के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे. मृतक की सास उषा देवी. साला आयुष तथा अन्य परिजन और पड़ोसी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर भावुक हो गए. हालांकि. समाचार लिखे जाने तक शव परिजनों को नहीं सौंपा गया था.
इस दौरान मृतक के ससुराल पक्ष के सदस्य जामताड़ा थाना में भी मौजूद रहे. परिजनों ने बताया कि सुजीत सिन्हा का भाई. जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रहता है. जामताड़ा के लिए रवाना हो चुका है. उसके पहुंचने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है.
गौरतलब है कि रविवार देर रात साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में सुजीत सिन्हा की मौत हो गई थी. पुलिस का दावा है कि उसने भागने का प्रयास करते हुए पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग की. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया. मामले की जांच जारी है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





