जामताड़ा: आसनसोल मंडल में आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए विस्तारित मेगा कॉरिडोर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते रविवार, 26 जुलाई को मंडल की कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव करने का निर्णय लिया है.



पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
63505 बर्द्धमान- आसनसोल मेमू.
63508 आसनसोल- बर्द्धमान मेमू.
63298 झाझा- देवघर मेमू.
63546 जसीडीह- अंडाल मेमू.
आंशिक रूप से परिवर्तित ट्रेनें
63509 बर्द्धमान- झाझा मेमू का अल्प समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जाएगा. इसके कारण आसनसोल से झाझा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.
63510 झाझा- बर्द्धमान मेमू का अल्प प्रारंभ आसनसोल से होगा. इसके चलते झाझा से आसनसोल के बीच यह ट्रेन संचालित नहीं होगी.
63209 देवघर- पटना मेमू का अल्प प्रारंभ झाझा से किया जाएगा. इसके कारण देवघर से झाझा के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं. साथ ही, अस्थायी असुविधा के लिए यात्रियों से खेद भी व्यक्त किया गया है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





