सरायकेला: न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के अभियान के तहत राजनगर थाना पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के बांडोडीह गांव निवासी पिंटू रक्षित, पिता स्वर्गीय साधन रक्षित, के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध वर्ष 2021 से न्यायालय में लंबित एक मामले में गैर-जमानती वारंट जारी था. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज है.
न्यायालय के आदेश के आलोक में राजनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत फरार वारंटी पिंटू रक्षित को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रमोद सिंह (संपादक)





