
जामताड़ा: आसनसोल रेल मंडल द्वारा रेल पटरियों के रखरखाव और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को शंकरपुर- मथुरापुर रेलखंड में पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग नवीकरण प्रणाली (PQRS) के तहत विशेष ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा. इस कार्य के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक करीब साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा.


रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 6 जुलाई को चलने वाली जसीडीह- अंडाल मेमू (ट्रेन संख्या 63546) तथा वर्धमान- झाझा मेमू (ट्रेन संख्या 63509/63510) पूरी तरह रद्द रहेंगी.
रेलवे ने कहा कि ट्रैक की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आवश्यक है. अस्थायी रूप से ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





