
सरायकेला: कुचाई प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया.


प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर दैयतारी लेंका और गौतम नारायण सरदार ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, घर-घर सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि BLA-2 निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सहयोग से ही मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया जा सकता है.
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पुनरीक्षण कार्य से जुड़े सवालों के जवाब भी प्राप्त किए. अंत में सभी प्रतिभागियों से SIR अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई.
Edited By Sarita






