कांड्रा: थाना क्षेत्र के बनाडूंगरी गांव में किरायेदार मजदूर के बैग से नकदी एवं सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.


विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात वादी के वानाडूंगरी स्थित मकान में रह रहे एक किरायेदार मजदूर के बैग से चोरी की घटना सामने आई. बैग में तीन कमीज तथा 430 रुपये नकद रखे हुए थे. चोरी के दौरान आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कालिंदी (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय प्रफुल्ल कालिंदी, निवासी आजाद बस्ती, थाना कांड्रा, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

विज्ञापन
