चांडिल/ Bipin Varshney बाजार में “यूनिक स्पोर्ट्सवियर” का दूसरा शोरूम रविवार को विधिवत उद्घाटन के साथ शुरू हो गया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित इस शोरूम का उद्घाटन भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सिंह ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, व्यवसायी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान शोरूम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया.

बताया गया कि “यूनिक स्पोर्ट्सवियर” का पहला शोरूम कांड्रा में पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जहां ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. इसी सफलता को देखते हुए चांडिल में दूसरे शोरूम की शुरुआत की गई है. शोरूम के संचालक नीरज सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के स्पोर्ट्सवियर उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि कांड्रा में मिले विश्वास और सहयोग के कारण ही चांडिल में विस्तार किया गया है.
उन्होंने आगे बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए-नए कलेक्शन लाए जाएंगे और बेहतर सेवा देने का प्रयास जारी रहेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र में रोजगार व सुविधा के लिहाज से एक सकारात्मक पहल बताया.

