सरायकेला/ Pramod Singh जिले के ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई रफ्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. सोमवार को SG TVS ऑथराइज्ड मेन डीलरशिप का भव्य उद्घाटन किया जाएगा. यह डीलरशिप जिले के लिए एक केंद्रीय सप्लाई हब के रूप में कार्य करेगी, जिससे दोपहिया वाहनों की उपलब्धता और सेवा व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है.

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह के हाथों किया जाएगा. इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और वाहन प्रेमी भी उपस्थित रहेंगे. शोरूम के संचालक उग्रनाथ तिवारी और शोवित राज साहू ने बताया कि इस मेन डीलरशिप के शुरू होने से सरायकेला- खरसावां जिले के सभी TVS आउटलेट्स को यहीं से बाइक की सप्लाई की जाएगी. इससे डिलीवरी प्रक्रिया तेज और अधिक व्यवस्थित होगी.
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अब समय पर वाहन उपलब्ध होंगे और सर्विसिंग व्यवस्था भी बेहतर होगी. इसके साथ ही इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.
इस डीलरशिप के शुरू होने से जिले के ऑटोमोबाइल बाजार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. साथ ही ग्राहकों को बेहतर सुविधा और तेज सेवा का लाभ मिलेगा.

