जमशेदपुर: बीएनटीसी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम सह छात्र- छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसके झा उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पूरबी घोष, नेताजी सुभाष मंच अध्यक्ष पीके. नंदी और अमल संघ के अध्यक्ष सामंतो कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई.

कॉलेज की फाउंडर सुस्मिता सोम खान ने स्वागत भाषण देते हुए संस्थान की उपलब्धियों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इस दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष विशेश्वर खां को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.
कार्यक्रम के सांस्कृतिक हिस्से में छात्र- छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. अस्मिता दास और समूह, सौमि बोस एवं समूह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि ओइंद्री ग्रुप ने संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. बांग्ला, संथाली और पंजाबी गीतों पर प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
कॉलेज चेयरमैन सोमनाथ सरखेल ने संस्थान की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया. इसके बाद छात्र- छात्राओं ने चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश से पूर्व शपथ ग्रहण किया. कार्यक्रम के अंत में कोलकाता से आए बैंड की प्रस्तुति ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया. इस मौके पर एचपी. खान, प्रतिमा घोष, शुभांगी सरखेल, मधुमिता बनर्जी, अपर्णा मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

