गम्हरिया: आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गई.

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सीएचओ डॉ प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग द्वारा समय- समय पर पूरे जिले में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं. इसी क्रम में इस शिविर का आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई.
शिविर के दौरान योगा प्रशिक्षक अभिषेक राउत और रासमणि महतो ने बच्चों को योगाभ्यास भी कराया, जिससे उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में ऊषा कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन
