चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में ‘एसआईआर’ (SIR) के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

प्रशिक्षण के दौरान ‘नोशनल मकान संख्या’ के आवंटन और उससे जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षक सत्यनारायण मुंडा और प्रीति महंता ने बताया कि यह संख्या सीधे तौर पर मतदाता विवरण से जुड़ी होगी, जिससे चुनावी डाटा को और अधिक सटीक बनाया जा सकेगा.
उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक अपने- अपने क्षेत्रों में घर- घर जाकर सर्वे करेंगे और प्रत्येक मकान को क्रमिक रूप से एक यूनिक नोशनल संख्या प्रदान करेंगे. इससे मतदाता सूची और मतदान केंद्रों से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सके.
इस अवसर पर प्रखंड के कई बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे और प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई.

