जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले के खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं जामताड़ा जिला ओलम्पिक संघ के सचिव राजीव रंजन मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने दुमका के रसिकपुर स्थित अपने आवास पर सुबह करीब 4:30 बजे अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे और उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी. पिछले काफी समय से वे डायलिसिस पर थे.

विज्ञापन
राजीव रंजन मिश्रा के निधन की खबर मिलते ही पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई. वे अपने मिलनसार स्वभाव और खेलों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे. उनके असामयिक निधन से खिलाड़ी, खेल प्रेमी और विभिन्न खेल संगठनों के लोग गहरे दुख में हैं. परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुल्तानगंज गंगा घाट पर किया जाएगा.

विज्ञापन
