सरायकेला/ Rasbihari Mandal प्रताप पब्लिक स्कूल टेंटोपोसी में रविवार को 7वां वार्षिक उत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र महतो और प्रधानाचार्या लक्ष्मी महतो ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अनुप कुमार सिंहदेव उपस्थित रहे. इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इस दौरान विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

