जमशेदपुर: ईद-उल-फितर के अवसर पर टाटा स्टील के स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और कोच हसन इमाम मल्लिक के आवास पर गणमान्य लोगों का जमावड़ा लगा. सभी ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया.

इस मौके पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, फरजान हिरजी, अधिवक्ता संजय कुमार, संजीव महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है. उन्होंने देश और दुनिया में अमन- चैन कायम रहने तथा राज्य में खुशहाली की कामना की.
इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को भी शुभकामनाएं देते हुए राज्य की तरक्की के लिए दुआ मांगी. पूरे आयोजन में सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने एक- दूसरे को गले लगाकर ईद की खुशियां साझा कीं.

