जमशेदपुर: जन्माष्टमी और ब्रह्मचारी लोकनाथ बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में सोनारी स्थित शांति बिहार कॉम्प्लेक्स में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और लोकनाथ बाबा की विधिवत पूजा- अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.


विज्ञापन
इस अवसर पर गुरु तंद्रा मुखर्जी के नेतृत्व में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और उनकी विभिन्न लीलाओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी. भक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में बर्नाली हालदार, सोमा बोस, बाबी मुखर्जी, जयंती मिश्रा, रूपा पाल, शिवानी मुखोपाध्याय, अपर्णा घोष, प्रिया नागार्जुन, सुभद्रा दास और तनुका दत्ता राय का विशेष योगदान रहा.

विज्ञापन
