आदित्यपुर: रोड नंबर 32 स्थित अजाइल लर्निंग में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया.


अजाइल लर्निंग के निदेशक एवं पर्यावरणविद् इंजीनियर अमरेश सर और श्वेता सिंह मैम ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, सच्चाई, निष्ठा और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है.
शिक्षक दिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पुस्तकें और पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की गई. इसके माध्यम से शिक्षा के साथ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया.
समारोह में मयंक, आयुष, अभिज्ञान, तमन्ना, अंकिता, निलेश, खुशबू, सौम्या, दिव्या, स्नेहल, रिशु, हर्षिता, अक्षरा, अनन्या, मोहित, शिवानी, आदित्य, कशिश, श्रेया, अंकुर, सत्यम, करण, देवयांश, ऋषभ, दिव्यांशु, दीक्षा, मनीष एवं सृष्टि समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

