चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शहरबेड़ा के समीप एक बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया.

मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार लोसो मुर्मू के रूप में हुई है. वह सरायकेला के बड़ामारी पंचायत अंतर्गत छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई. सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं हाईवे किंग के नाम से चर्चित शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रशासन को सूचना देकर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को एमजीएम अस्पताल भिजवाया.
चांडिल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दी जा रही है. एनएच-33 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

