चांडिल/Afroz Mallik अनुमंडल के

कपाली ओपी के पास सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार चार नाबालिग युवकों को रोककर पूछताछ की. जांच के दौरान पाया गया कि चारों में से किसी के पास भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था.
पुलिस के अनुसार नाबालिग बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और चार सवारी बैठाकर वाहन चला रहे थे, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है. नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया गया. कुल 32,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मामले में अभियोजन की कार्रवाई करते हुए प्रकरण को न्यायालय भेज दिया गया है. पकड़े गए चारों नाबालिग जाकिरनगर और आजादनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

