सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत साहेबगंज के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक एंबुलेंस ने चलती बोलेरो वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज समेत चार लोग घायल हो गए.

घायलों में 25 वर्षीय सुनीता हेंब्रम, उनके पति 27 वर्षीय सुरेंद्र मुंडा, 60 वर्षीय सास चोकोन मुंडा और बड़ी बहन 30 वर्षीय जुगना मुंडा शामिल हैं. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल सरायकेेला भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मुंडा छोटा सेगोई गांव का निवासी है. वह 17 फरवरी को अपनी पत्नी को प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गया था. प्रसव के बाद शुक्रवार को परिवार एंबुलेंस से गांव लौट रहा था. इसी दौरान साहेबगंज के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रही बोलेरो से टकरा गई.
सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

