गम्हरिया: झामुमो के केंद्रीय नेता गणेश चौधरी और विहिप नेता राजू चौधरी के बड़े भैया, प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर व समाजसेवी रामकिंकर चौधरी का मंगलवार दोपहर हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे 71 वर्ष के थे.

विज्ञापन
निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.
इसके बाद पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ उनकी शवयात्रा निकाली गई, जिसमें आम और खास लोग शामिल हुए. शाम को बिस्टुपुर पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
स्व. रामकिंकर चौधरी अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं.

विज्ञापन
