चाईबासा/ Jayant Pramanik सदर थाना अंतर्गत एनएच- 75E पर शनिवार देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में डाकुआ शिवचरण हांसदा की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर टायर जलाते हुए एनएच-75E को जाम कर दिया. जाम के कारण चाईबासा से रांची जाने वाले छोटे- बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही प्रभावित रही.
सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. वहीं ग्रामीण मृतक के परिजन को मुआवजा देने और सीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक स्तर पर वार्ता जारी है.

विज्ञापन
