खरसावां: विधायक दशरथ गागराई ने रविवार को खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत के हरदोला और चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र की जनता से किए गए एक- एक वादे को पूरा किया जा रहा है और करीब दो दशक पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से गम्हरिया और राजनगर प्रखंड के दर्जनों गांवों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. विधायक ने बताया कि पुल का निर्माण लगभग 12.54 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा और यह कार्य अगले दो वर्षों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा.

उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. शिलान्यास के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिया.
पुल निर्माण के बाद गम्हरिया प्रखंड के हरदोला, रामचंद्रपुर, सिंगपुर, दलाईकोचा, ठसकपुर, नुआडीह, मधुपुर, भालूबासा सहित राजनगर प्रखंड के चापड़ा, डुमरडीहा, विक्रमपुर, छेलकानी, साजाड़, बुरुडीह, धोलाडीह समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी. बरसात के मौसम में नदी पार करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उन्हें लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर टेंटोपोसी होकर जाना पड़ता था, जो अब इस पुल के बन जाने से समाप्त हो जाएगी.
खरकई नदी पर बनने वाले इस पुल के एप्रोच रोड के लिए जमीन देने वाले रैयतों को विधायक दशरथ गागराई ने फूल- माला पहनाकर सम्मानित किया. सम्मानित किए गए लोगों में मंगला चरण प्रधान, विनोद चंद्र प्रधान, तुषार प्रधान, सुबोध प्रधान, सनत प्रधान, विशाल प्रधान, युधिष्ठिर प्रधान, अमित प्रधान, मनबोध प्रधान, भरत प्रधान, प्रमोद प्रधान, धीरेंन प्रधान, अरुण प्रधान, लाल बिहारी प्रधान, बादल प्रधान, प्रभाकर प्रधान, महाबीर प्रधान, शरद प्रधान, चक्रो प्रधान, भीम प्रधान, उपेंद्र प्रधान, शचिंद्र प्रधान, तपन प्रधान, परमेश्वर प्रधान, काशीनाथ प्रधान, लालजी प्रधान, ऋतुध्वज प्रधान और पंकज प्रधान शामिल रहे.
शिलान्यास कार्यक्रम में बासंती गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, सुरज महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, मांगीलाल महतो, पंकज प्रधान, सुधीर महतो, प्रकाश महतो, रानी हेंब्रम, संजय प्रधान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे. पुल को क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताया जा रहा है.

