मानगो: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 2 में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बुधवार सुबह लगभग 11 बजे पीड़ित भजंत्री देवी ने बताया कि चोरों ने दोनों घरों से मिलाकर करीब 42 लाख रुपये के सोने–चांदी के जेवरात और 90 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.

पहली घटना भजंत्री देवी के घर की है, जो अपने परिवार के साथ भांजे के तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकद उड़ा लिए.
इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले औरंगनाथ के घर में भी चोरों ने धावा बोला। यहां से चोर लगभग 12 लाख रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.
परिवार के रात करीब 2 बजे लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मानगो में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराज़गी दोनों बढ़ती जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
