आदित्यपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सचिव के निर्देशानुसार एस.एन. +2 उच्च विद्यालय, आदित्यपुर परिसर में विधिक साक्षरता क्लब के बैनर तले एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, चाइल्डलाइन 1098, बाल विवाह, बाल श्रम, नशा मुक्ति, बाल तस्करी, विचाराधीन कैदियों के अधिकार, पोक्सो एक्ट तथा नालसा टोल फ्री नंबर 15100 जैसी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दी गईं. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून से संबंधित बुनियादी जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना था.
इस अवसर पर अधिकार मित्र अमन महतो और मुकेश मिश्रा उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को सरल भाषा में विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. विद्यालय के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर छात्रों को इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के निचले स्तर तक कानूनी साक्षरता पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
