मधेपुरा: जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. दोपहर 1 बजे तक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 44.16% मतदान दर्ज किया गया है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार-
आलमनगर में 44.88%, बिहारीगंज में 42.34%, मधेपुरा में 43.20% और सिंहेश्वर में 46.19% मतदान दर्ज किया गया है.
सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अब तक सर्वाधिक वोटिंग हुई है, जबकि बिहारीगंज में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही. प्रशासन ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
