चाईबासा Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गाँव के घाघरासाई में रविवार को एक वृद्ध महिला यमुना उर्फ जमुना कुई की रविवार को हत्या कर सबूत छुपाने के लिए उसके शव को पुल के पास फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शव बरामद किया था. शनिवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में उसी गाँव निवासी दो आरोपी रामेश्वर पूरती और मधुसूदन कान्डेयांग को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि मृतका महिला जमुना कुई मामूली विवाद में अक्सर रामेश्वर पूरती को गाली गलौज करती रहती थी. रविवार को भी नशे में महिला के द्वारा गाली गलौज किया गया. जिसपर आरोपी रामेश्वर पूरती ने गुस्से में आकर वहीं रखे लोहे के रड से महिला के सर पर वार कर हत्या कर दिया. रामेश्वर ने सबूत छुपाने की लिए महिला के शव को अपने दोस्त मधूसूदन काँन्डेयांग के मदद से पुल के पास फेंक दिया.
पुलिस ने हत्या की घटना में उपयोग किया गया लोहे का सब्बल, शव छिपाने में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल और एक मोबाईल जब्त किया है. सोनुआ थाना पुलिस का इस हत्याकांड में अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान जारी है. इस मामले में मृतका के बेटे ने कल पोस्टमार्टम हाऊस में मीडिया से बात करते हुए आरोपी रामेश्वर के खिलाफ डायन के संदेह में माँ की हत्या करने का आरोप लगाया था.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
