साहिबगंज: जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने मानव तस्करी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के सकरुगढ़ में कुछ संदिग्ध लोग साहिबगंज के नाबालिग लड़के और लड़कियों को मजदूरी के लिए बाहर भेज रहे हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने छापामारी दल का गठन किया. इसके बाद टीम ने सकरुगढ़ के रामकिशुन पासवान के मकान में छापामारी कर बोरियो थाना क्षेत्र के धनेला निवासी मेरी सोरेन को दबोच लिया. साथ ही उसके पास से एक नाबालिग और दो बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया है.
पुलिस ने महिला के पास से 41070 रुपये नकद, 04 फर्जी आधार कार्ड, अनेकों बैंकों के 04 पासबुक, लोगों को बाहर भेजने की विवरणी वाला दो नोटबुक और तीन एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किए हैं. गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर पुलिस ने उसके सहयोगी संजय सोरेन को भी गिरफ्तार किया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
