सरायकेला/ Vikash Thakur उपायुक्त नितीश कुमार सिंह शनिवार को अचानक नीमडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर विकास और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली.


निरीक्षण के दौरान डीसी ने मनरेगा, आबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचे.
अंचल कार्यालय में उपायुक्त ने खारीज दाखिल, आय, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र से संबंधित फाइलों की स्थिति देखी. उन्होंने कर्मियों को लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने मनरेगा, सीडीपीओ, नजारत और आपरेट शाखा का भी बारीकी से निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
