बिहार: विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करते हुए अहम निर्णय लिया है.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आज़ाद ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है.

इस निर्णय के बाद झारखंड और बिहार दोनों राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है .पार्टी नेताओं का कहना है कि काशिफ रज़ा का यह अनुभव और उनकी संगठनात्मक पकड़ बिहार में बहुजन विचारधारा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी.
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि काशिफ रज़ा ने हमेशा वंचित, शोषित और बहुजन समाज के हक़ और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है.उनकी नियुक्ति से निश्चित तौर पर पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी.
इस अवसर पर सनत सिंह सरदार ने काशिफ रज़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि यह कदम बहुजन समाज की एकता और जागरूकता की दिशा में एक सशक्त पहल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
