सिवान: जिला के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के शेरही गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए अदालत का चक्कर काट रहा है. पीड़ित रमाशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर जुताई कर रहे हैं, और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई थी.

पीड़ित ने बताया कि वह अब तक जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और थाना पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उनका कहना है कि गरीब परिवार होने के कारण न्याय पाने में कठिनाई हो रही है.
पीड़ित के अनुसार, गांव के चंद्रिका यादव, उपेंद्र यादव, संतोष यादव और मनोज कुमार सहित कई लोगों पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि जमीन कानूनी रूप से खरीदी गई है, जिसे पहले रमाशंकर प्रसाद के पिता राधा प्रसाद और उनके परिजनों द्वारा बेचा गया था.
फिलहाल मामला अदालत में है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रख रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और प्रशासन को इसमें जल्द हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करना चाहिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
