छपरा: सारण जिले में छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी गणेश राय के 20 वर्षीय पुत्र और आर्केस्ट्रा संचालक सुरज कुमार राय, दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव निवासी हरेराम साह का 17 वर्षीय पुत्र अरविंद साह और रिवीलगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी 22 वर्षीय विक्की राय शामिल हैं.


सूत्रों के अनुसार, यह हादसा आज अल सुबह हुआ जब तीनों देर रात बाइक से लौट रहे थे और दाउदपुर थाना अंतर्गत ब्रह्मस्थान के समीप खड़ी सीमेंट लदी ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई. इस दुर्घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
दाउदपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया. तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और कोहराम मच गया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
