रजौली: नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उत्पाद एसआई प्रवीण कुमार और टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की.

जांच के दौरान एक हुंडई सेंट्रो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01एन2849) को रोका गया. तलाशी लेने पर कार से 66.915 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इस मामले में शराब तस्कर राकेश कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता–शंभु मिस्त्री, साक–बमनौर, थाना–नरहट, जिला–नवादा को गिरफ्तार किया गया.
उत्पाद विभाग की टीम ने शराब और वाहन दोनों को जब्त करते हुए आरोपी को रजौली उत्पाद कार्यालय लाया, जहां प्रारंभिक पूछताछ की गई. जब्त कार, शराब और गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई शराब तस्करी रोकने के विशेष अभियान के तहत की गई. उन्होंने कहा कि तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है. उत्पाद विभाग ने इसे बड़ी सफलता बताया और कहा कि इस तरह की छापेमारी भविष्य में भी जारी रहेगी. गिरफ्तार तस्कर को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
