आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आदित्यपुर- 2 रोड नंबर 31-32 (रायडीह) स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, भगवती संघ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. पंडाल का उद्घाटन कोल्हान के पूर्व आयुक्त मोहन लाल राय ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने समिति को सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में समरसता एवं परंपराओं की चेतना बनी रहती है.

इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में मुकेश कुमार भगत, श्रीमती शारदा देवी, सरायकेला बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा, रजनीश कुमार, चन्द्र मोहन चौधरी, जलाडो के सचिव अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं, डॉ. मृत्युंजय सिंह और डॉ. हिमांशु शेखर उपस्थित रहे.

सम्मानित अतिथि के रूप में अधिवक्ता दिलीप साव, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, डी.एन. ओझा और राजेश कुमार ‘मुन्ना’ शामिल हुए.
समिति के प्रमुख सदस्यों में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार, दीपक झा, सुशील कुमार, मनोज मिश्रा, प्रकाश कश्यप, राज कुमार गुप्ता, शेखर तिवारी, शशि कांत पोद्दार, बिट्टू, दिवाकर, अमित ठाकुर, निखिल सिंह, पीयूष और आयुष चौबे शामिल थे. कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

