सरायकेला/ Pramod Singh दुगनी में श्री श्री सार्वजनिक पहाड़ी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को बधाई दी और पूजा के सफल आयोजन की कामना की.

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समुदाय में एकता और सौहार्द बढ़ता है. उन्होंने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से शांति और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की.

पूजा समिति के अध्यक्ष देवाशीष कैबर्त ने कहा कि दुर्गा पूजा समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है. इसके माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा को जानने और एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है.
इस मौके पर बाबा मृत्युंजय, देवाशीष ख़ैबर्त, समिति के अध्यक्ष कुमुद ज्योतिषी समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित थे. उद्घाटन कार्यक्रम में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

