बोकारो: जिले के पेटरवार प्रखंड के उत्तासारा गांव में संदिग्ध ISIS आतंकी अशहर दानिश से संबंधित जांच के लिए दिल्ली स्पेशल सेल की टीम गुरुवार को गांव में पहुंची. टीम ने दानिश द्वारा लगभग एक वर्ष पहले खरीदे गए पोटेशियम नाइट्रेट की पुष्टि के लिए महतो बीज भंडार का दौरा किया.


दुकान मालिक मनोज महतो ने बताया कि दानिश ने 2024 में चार- पांच किलो पोटेशियम नाइट्रेट खरीदा था और इसके अलावा उन्हें दानिश की पहचान नहीं है. लगभग आधे घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली टीम वापस चली गई.

बताया गया कि उत्तासारा में दानिश का घर बंद पड़ा है और दरवाजे में ताला लटका हुआ है. पुलिस ने घर का निरीक्षण बाहर से किया और जांच में आगे बढ़ी. बता दें कि दानिश की गिरफ्तारी पिछले दिनों रांची से हुई थी. यह कार्रवाई देशभर में छह अन्य संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के क्रम में की गई थी. इधर बोकारो पुलिस ने पूरे मामले में गोपनीयता बरती और जांच के संबंध में किसी भी जानकारी को सीमित रखा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
