कांड्रा/ Bipin Varshney पंचायत सचिवालय में मंगलवार को कांड्रा- रघुनाथपुर पेय जलापूर्ति योजना समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया शंकरी सिंह ने की. बैठक में जल कर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के प्रति नाराजगी जताई गई और निर्णय लिया गया कि 15 सितम्बर तक बकाया जमा नहीं करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा.

बैठक में जल सहिया सरस्वती महतो ने उपभोक्ताओं से अपील की कि योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए हर महीने नियमित रूप से जल कर शुल्क जमा करें. सचिव राम महतो ने बताया कि योजना के तहत अब तक 1200 कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन वर्ष 2023 से केवल 500 उपभोक्ता ही शुल्क जमा कर रहे हैं. बाकी उपभोक्ताओं को कई बार सूचना देने के बावजूद उन्होंने भुगतान नहीं किया है.
शंकरी सिंह (मुखिया)
सचिव ने चेतावनी दी कि यदि 15 सितम्बर तक बकाया जमा नहीं किया गया तो संबंधित उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा. इसके बाद भी शुल्क जमा नहीं करने पर योजना को पूरी तरह बंद करने की स्थिति बन जाएगी.
बैठक में मुखिया शंकरी सिंह, जल सहिया सरस्वती महतो, सचिव राम महतो, सुबोध सिंह, रंजीत मोदक, गौरी शंकर सिंह, वरुण नाग समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
राम महतो (सचिव)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
