नालंदा/ Arzoo Bakhsh राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में खेल दिवस मनाया गया. इसी दिन ऐतिहासिक नगरी राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत हुई. इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को अनोखी श्रद्धांजलि दी.

मधुरेंद्र ने पांच घंटे की कठिन मेहनत के बाद मात्र 3 सेंटीमीटर लंबे पीपल के पत्ते पर मेजर ध्यानचंद का सूक्ष्म चित्र उकेरा और उस पर “आई लव हॉकी, बिहार है तैयार” लिख दिया. उनकी यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
मधुरेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे पुरुष हॉकी एशिया कप से पूरे राज्य का गौरव बढ़ा है. उन्होंने बिहार सरकार के खेल विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को खेल के प्रति प्रेरित करेगा.
गौरतलब है कि राजकीय खेल अकादमी सह खेल परिसर, राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक पुरुष हॉकी एशिया कप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत, चीन, जापान, चीन ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, कज़ाख़िस्तान और बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राजनीतिक हस्तियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
