जमशेदपुर: डॉ. अभिषेक चाइल्ड स्पेशलिस्ट अस्पताल के खिलाफ छह अलग- अलग परिवारों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित परिवारों ने मारपीट, झूठे मुकदमे, लापरवाही और धोखाधड़ी के मामले प्रस्तुत किए हैं.

पहला मामला सागर तिवारी का है, जिन्होंने अपनी बेटी की जांच रिपोर्ट मांगने पर अभद्रता का आरोप लगाया. बाद में डॉ. अभिषेक द्वारा उन पर रंगदारी का मामला दर्ज किया गया. दूसरा मामला मानगो निवासी विकास शर्मा का है, जिनके तीन माह के बच्चे को भर्ती में देर हुई और सवाल उठाने पर बाउंसरों द्वारा उनकी और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी गई.
तीसरे मामले में आदित्यपुर निवासी नरेश प्रधान ने अपने नवजात की मौत के लिए अस्पताल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. चौथे मामले में अस्पताल के पूर्व मैनेजर शिवशंकर सिंह ने कार्यस्थल पर दुर्घटना और वेतन बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया.
पांचवे मामले में गोलमुरी निवासी करुणाकरण ने 15 वर्षीय बेटे की मौत को लेकर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. छठे मामले में झारखंड पुलिस के अवर निरीक्षक मनोज शर्मा ने राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना के बावजूद इलाज से इंकार और अपमानजनक व्यवहार की शिकायत की. सभी पीड़ित परिवारों ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
